जमशेदपुर : झारखंड में इन दिनों गर्मी और तपीश से लोगों का हाल बेहाल है. इस दौरान बुधवार को राज्य के गढ़वा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम समेत कई जिलों में हीटवेव दर्ज की गयी. वहीं बुधवार को डाल्टनगंज में 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 4 जिलों को छोड़ शेष जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज किया गया. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री, जो सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
बुधवार का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)-
रांची – 40.2
जमशेदपुर – 44.0
डाल्टेनगंज-45.6
बोकारो-43.71
चतरा-42.1
देवघर-41.8
धनबाद-41.1
गढ़वा-45.3
गिरिडीह-41.6
गोड्डा-42.1
गुमला-42.1
हजारीबाग-41.6
जामताड़ा-39.4
खूंटी-41.1
लातेहार-42.2
लोहरदगा-41
पाकुड़-38.2
पलामू-45.3
रामगढ़-43.7
सरायकेला-44.1
साहेबगंज-38.4
सिमडेगा-39.7
पश्चिम सिंहभूम-42.2
गुरुवार को इन राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट….
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुमान गुरुवार को भी भीषण गर्मी पड़ेगी. इस दौरान गुरुवार को राज्य के गढ़वा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया. वहीं दो जिलों के चतरा और लातेहार में ऑरेंज अलर्ट और गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, लातेहार, गुमला, खूंटी और सिमडेगा में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

