जमशेदपुर : गोलमुरी मस्जिद के पास रहने वाले टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर जफर इकबाल का सऊदी अरब के पवित्र मक्का में निधन हो गया. परिजनों के मुताबिक मक्का में ही अचानक पैर फिसल जाने के कारण उन्हें काफी गंभीर चोट आ गई. इसके बाद उन्हें वहां से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वे 61 साल के थे और एक साल पहले ही टाटा स्टील से रिटायर हुए थे. वे अपनी बेटी, दामाद और पत्नी के साथ मक्का हज करने के लिए गये थे. इसी बीच वे वहीं हादसे का शिकार हो गये और उनकी मौत हो गयी. उनका अंतिम संस्कार पवित्र मक्का में ही किया जायेगा।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

