जमशेदपुर : एक पूर्व छात्र ने टेल्को उर्दु स्कूल के प्रबंधन के खिलाफ लिखते हुए कहा कि मैं टेल्को उर्दु स्कूल का पूर्व छात्र रहा हूं और मेरा मानना है कि उन मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी है जो हमारे बच्चों की भलाई और शैक्षिक अनुभव को प्रभावित करते हैं. विद्यालय की प्रबंधन समिति में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। प्रबंधन में ऐसे कई पुराने सदस्य हैं जो विद्यालय की उन्नति के मार्ग में रोड़ा बन रहे हैं। इनकी कार्यशैली से विद्यालय की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है और यह विद्यालय को दीमक की तरह खा रहे हैं। स्कूली प्रबंधन स्कूल ड्रेस, किताब एडमिशन फीस अथवा महीने के फीस के नाम पर बच्चों से पैसा वसूल रही है।

मैं स्कूल प्रबंधन से संबंधित दो मुख्य शिकायतों पर प्रकाश डालना चाहूंगा….
1. सूचना के अधिकार (आरटीआई) के प्रति जवाबदेही का अभावः
दिनांक 15/07/2023 को, मैंने सूचना का अधिकार अधिनियम वर्ष-2005, के तहत जानकारी के लिए एक औपचारिक आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें विशिष्ट विवरण, के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया। आरटीआई आवेदन के जवाब में स्कूल ने मुझे पत्र संख्या 2032 के अंतर्गत अधूरी जानकारी दी जिसकी छायाप्रति इस पत्र के साथ जोड़ रहा हूं।
2. सूचना के अधिकार (आरटीआई) के प्रति जवाबदेही का अभावः
दिनांक 11/08/2023 को, मैंने सूचना का अधिकार अधिनियम वर्ष-2005, के तहत पुनः जानकारी के लिए एक औपचारिक आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें विशिष्ट विवरण, के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया। आरटीआई आवेदनों का जवाब देने के लिए अनिवार्य समय सीमा के बावजूद, मुझे स्कूल प्रबंधन से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।पारदर्शिता की कमी और कानूनी दायित्वों का गैर-अनुपालन बेहद चिंताजनक है और स्कूल के भीतर जवाबदेही और प्रोटोकॉल के पालन पर सवाल उठाता है। पत्र की छायाप्रती इस पत्र के साथ जोड़ रहा हूं।

