जमशेदपुर : जमशेदपुर में दुर्गोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। यहां दुर्गापूजा अपने अलग ही रुप में होता है। मां की मोहक मूरत, पूजा पंडाल और मेला आकर्षण का केंद्र होता है। शहर का प्रसिद्ध न्यू सिदगोड़ा दुर्गा पूजा कमिटी सिनेमा मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान पूजा कमिटी की एक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मिति से समाजसेवी विक्रम शर्मा को कमिटी के संरक्षक के रूप में चुना गया। बैठक में आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कमिटी के मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह समेत कमिटी गणमान्य लोग शामिल हुए।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

