सरायकेला : मंगलवार देर रात पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को एस्कॉर्ट कर उनके आवास छोड़कर लौट रहे एस्कॉर्ट वाहन संख्या जेएच 22ए- 1084 अचानक सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर मुड़िया मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक विनय बान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वाहन पलटते ही सभी पुलिसकर्मी सड़क पर ही गिर गए. उनके हथियार भी सड़कों पर बिखर गए. वहीं देर रात होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को पहुंचने में थोड़ी देर हुई, लेकिन जब तक ग्रामीण पहुंचे तब तक एक पुलिसकर्मी की मौत हो चुकी थी।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

