RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता और एडीजी सुमन गुप्ता ने मुलाकात की. यह मुलाकात सीएम आवासीय कार्यालय में हुई. इस दौरान दोनों पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रथम दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने को लेकर निमंत्रण पत्र सौंपा. गौरतलब है कि शुक्रवार से दो दिवसीय महिला पुलिस अधिकारियों-कर्मियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. सम्मेलन का आयोजन डोरंडा के जैप-1 स्थित शौर्य सभागार में होगा. इसमें झारखंड पुलिस के सभी जिला-इकाइयों में सिपाही, हवलदार, एएसआई, एसआई, इंस्पेक्टर व डीएसपी स्तर की 200 महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी. राज्य में पहली बार यह आयोजन हो रहा है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

