जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी किशोर कौशल की ओर से मंगलवार को जिले के सभी पुलिसकर्मियों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई. मौके पर एसएसपी के अलावा एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण के साथ-साथ डीएसपी, इंसपेक्टर व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे. सभी को एसएसपी कार्यालय परिसर में समारोह का आयोजन कर शपथ दिलाई गई। 
Advertisements

अपना मतदान के साथ-साथ लोगों को भी करेंगे जागरूक
पुलिसकर्मी खुद तो मतदान करेंगे ही. साथ में वे लोगों को भी जागरुक करने का काम करेंगे. इसके लिए उनकी ड्यूटी चुनाव के समय भी सुरक्षा-व्यवस्था संभालने की होगी. जो पुलिस अधिकारी मौके पर शामिल नहीं थे, उनसे भी एसएसपी ने अपील की है कि वे मतदान के दिन अवश्य वोट देने का काम करें। 
