जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के चर्च स्कूल के पास गुरुवार को तीन कारों की आपस में टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में स्कूटी सवार एक महिला को हल्की चोट आई है. दुर्घटना के बाद महिला खुद उठकर वहां से चली गई. तीनों कारों के आगे और पीछे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई. सभी कार चालक एक दूसरे को दोषी ठहराते दिखे।
बताया जाता है कि एक स्कोडा कार तेज गति से टेल्को से साकची की ओर जा रही थी, तभी सड़क किनारे खड़ी दो अन्य कारों को उसने पीछे से टक्कर मार दी. जिससे आल्टो और हुंडाई क्रेटा कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. हालांकि इस हादसे में किसी के भी गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर नहीं है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

