जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 में हुए गोलीकांड में मृतक आलोक भगत उर्फ आलोक मुन्ना के परिजनों से मिले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता उन्होंने इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम. आलोक की कमी कोई पूरा नहीं कर सकता. इस घटना ने मुझे पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है।
Advertisements
Advertisements

बन्ना गुप्ता के पहुंचते ही परिजन दहाड़ कर रोने लगे और कहने लगे कि आखिर मेरे आलोक ने किसी का क्या बिगड़ा था. परिजनो का कहना था कि पिछले लंबे समय से बस्ती में कुछ दबंगों का राज चल रहा है. मगर पुलिस न जाने क्यों उसके सारे हरकत को नजर अंदाज करते हुए आ रही थी।


