जमशेदपुर : सनातन सुरक्षा दल (जमशेदपुर) सिंहभूम प्रखण्ड के सभी जिला पदाधिकारी के हनुमान आरती का आयोजन किया गया और साथ ही एक बैठक भी रखी गयी। इस बैठक में महत्वपूर्ण बात चित हुई और जमशेदपुर एवं सिंहभूम प्रखण्ड में सनातन सुरक्षा दल को भविष्य में विकास हो और इस बैठक में आने वाले 11 जनवरी को श्री राम मंदिर के 1 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है इसके उपलक्ष सभी ने निर्णय लिया कि आपने अपने क्षेत्र के मंदिरों मे जा कर आरती करें और अपने इलाके को भगवा ध्वज से सजा दें। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बिकास डे, जिला संरक्षक ज्योति, जिला मंत्री पिंटू मिश्रा, जिला प्रवक्ता पीयूष ठाकुर, बबली सोनम जी और अन्य लोग शामिल थे।
Advertisements
Advertisements

