रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने परंपरा के अनुसार मजार पर चादरपोशी कर झारखंड की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने उर्स के पाक मौके पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
हेमंत सोरेन ने राज्य में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता की भावना को और मजबूत करने की दुआ की। उन्होंने उर्स में शामिल सभी अकीदतमंदों एवं प्रदेशवासियों को उर्स की शुभकामनाएं भी दीं।
Advertisements

Advertisements

