जमशेदपुर : जमशेदपुर और सरायकेला जिलों को जोड़ने वाले आदित्यपुर टोल प्लाजा के निकट खरकई नदी में रविवार देर शाम एक युवक ने पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगा दी जिससे युवक की मौके पर ही संभवतः मौत हो चुकी है।
Advertisements

Advertisements
हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मौत की पुष्टि नहीं हो सकी है. सूचना मिलते ही जमशेदपुर के कदमा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, मगर अंधेरा हो जाने एवं सीमा विवाद के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटनास्थल किस थाना क्षेत्र में पड़ेगा।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एक युवक देर शाम पुल पर पहुंचा एवं उसने अचानक सीधे नदी में छलांग लगा दी. नदी के पानी में गिरने की बजाय युवक नीचे पत्थरों पर जा गिरा. फिलहाल पुलिस की जांच और शव बरामदगी के बाद ही घटना के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।
