पलामू : जिले में आम लोगों से दुर्व्यवहार से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने एक थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वाले अधिकारियों में नावाबाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार, छत्तरपुर और पिपरा थाना में तैनात एक एक एएसआई शामिल हैं।दरअसल नावाबाजार थाना प्रभारी पर आरोप है कि लूटकांड के आरोपी की पिटाई की गई है।
Advertisements
Advertisements

