एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
जमशेदपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर की ओर से रविवार को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में सभी आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों के लिए वॉकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवनशैली एवं खेल के प्रति जागरूकता का संदेश दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक इंदर अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव ठाकुर, डॉ. आर. कुमार, चमकता आईना के ब्रजभूषण सिंह, शक्ति सिंह एवं वरुण कुमार ने भारत माता एवं हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल और नियमित शारीरिक गतिविधियां स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. प्रतियोगिता की शुरुआत 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग की महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता से हुई। इस वर्ग के प्रतिभागियों को 3.2 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी। इसके बाद 30 से 45 वर्ष आयु वर्ग में 2.4 किलोमीटर की वॉकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद 45 से 60 वर्ष तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता कराई गई।
विभिन्न वर्गों में ये रहे विजेता…..
18-30 वर्ष महिला वर्ग:
प्रथम – सुमी सिंह, द्वितीय – सोनाली मुंडा, तृतीय – रेशमी कुमारी, चतुर्थ – श्वेता सिंह, पंचम – खुशी कुमारी।18-30 वर्ष पुरुष वर्ग:
प्रथम – अंकित किशोर, द्वितीय – वी. वेंकटेश, तृतीय – विवेक मिश्रा, चतुर्थ – उज्ज्वल, पंचम – दीपक कुमार।30-45 वर्ष महिला वर्ग:
प्रथम – गीता देवी, द्वितीय – ज्योति कुमारी, तृतीय – प्रियंका, चतुर्थ – जयंती कुमारी, पंचम – मामोनी सहिस।30-45 वर्ष पुरुष वर्ग:
प्रथम – प्रमोद कुमार, द्वितीय – संजीव कुमार, तृतीय – विश्वनाथ मंडल, चतुर्थ – पंकज कुमार, पंचम – वागीश।45-60 वर्ष महिला वर्ग:
प्रथम – नीतू, द्वितीय – अमिता वर्मा, तृतीय – डॉ. कविता सिंह, चतुर्थ – दांगी देव हंश, पंचम – रेणु सिंह।45-60 वर्ष पुरुष वर्ग:
प्रथम – राम लखन दास, द्वितीय – राकेश कुमार, तृतीय – एस. पृष्टि, चतुर्थ – जय प्रकाश वर्मा, पंचम – तरुण चौधरी।60 वर्ष से अधिक महिला वर्ग:
प्रथम – चरणजीत कौर, द्वितीय – सारू देवी, तृतीय – जसवीर कौर, चतुर्थ – सुनीता देवी, पंचम – सुजाता।60 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग:
प्रथम – निर्मल सरकार, द्वितीय – कंचन डे, तृतीय – अमरनाथ धोके, चतुर्थ – प्रवीर कोले, पंचम – गेंदा सिंह।
आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही भूमिका…….
प्रतियोगिता के संचालन में क्रीड़ा भारती के सह मंत्री कुंदन चंद्रा एवं एथलेटिक्स एसोसिएशन के सुचिंद्र सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन की व्यवस्था में सुभाष कुमार, अनुप सिंह, सुखदेव सिंह, सुमित कुमार सिंह, सतनाम सिंह, डी. सतीश, भूपेंद्र यादव, रघुनन्दन, मार्टिन एवं गोपी सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा. प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। आयोजन ने विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को खेल और नियमित व्यायाम के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
