जमशेदपुर : हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में अखंड भारत स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भारत की अखंडता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर सहकार मृत्युंजय जी, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, अरुण सिंह, शिव शंकर सिंह, अनिल सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, भूपेंद्र सिंह, अनिल सिंह, सुमो पाजी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नीतीश कुशवाहा एवं नवीन तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इसके अलावा अमर सिंह, रंजन सिंह, गोपी जी, राजू जी, कन्हैया प्रसाद, पंकज तिवारी, चंचल भाटिया, रॉकी सिंह, हिंदू जागरण मंच के गौतम प्रसाद, ओपी राव, निशांत कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अखंड भारत स्मृति दिवस केवल इतिहास को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के प्रति समाज को जागरूक करने का भी अवसर है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए कार्य करने तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रवाद का माहौल देखने को मिला।
