रांची : बीजेपी नेता अनिल महतो की हत्या के विरोध में गुरुवार को बीजेपी ने रांची बंद बुलाया है, वहीं कई संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया है। बीजेपी ने आम जनता और व्यापारियों से इस बंद का समर्थन करने की अपील की है। इसके अलावा आजसू, जदयू और जेएलएकेम ने भी बंद का समर्थन किया है।
Advertisements
Advertisements

हत्या को लेकर पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप…..
जेएलएकेम के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अनिल महतो की हत्या प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कुछ दिन पहले सोनू मुंडा की भी हत्या हुई थी, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।
