जमशेदपुर : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों के चलते 2 जून से 8 जून तक कई ट्रेनों को रद कर दिया है, कुछ के मार्ग में बदलाव किया गया है और कुछ ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया है। ऐसे में यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखने की सलाह दी जाती है।



दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर जो कि 2 जून से 8 जून, 2025 तक चलने वाली थी, उसे रद कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 18019/18020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम मेमू को भी 2 जून और 4 जून के लिए रद किया गया है।
कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद किया गया है,
जिनमें 68056/68060 टाटा-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर शामिल है। यह ट्रेन 3 जून, 4 जून, 7 जून और 8 जून, 2025 को आद्रा स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी और यहीं से शुरू होगी। इस दौरान आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच यह सेवा रद रहेगी।
इसी तरह 68079/68080 बजे-चंद्रपुरा-बजे मेमू पैसेंजर 6 जून और 8 जून, 2025 को महुदा स्टेशन पर ही समाप्त होगी और यहीं से शुरू होगी। इस दौरान महुदा-चंद्रपुरा-महुदा के बीच यह सेवा रद रहेगी।
परिवर्तन की इस श्रृंखला में एक ट्रेन के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। 18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस जो कि 8 जून, 2025 को चलने वाली है, अब चांडिल जंक्शन – पुरुलिया जंक्शन – कुसतौर के बजाय चांडिल जंक्शन – गोमो जंक्शन – मुरी के रास्ते से होकर गुजरेगी।
पुनर्निर्धारित ट्रेनों में 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस शामिल है, जो 2 जून, 5 जून, 7 जून और 8 जून, 2025 को खड़गपुर से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी। साथ ही 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 3 जून और 6 जून, 2025 को हटिया से दो घंटे की देरी से रवाना होगी।
