BREAKING : बिहार के सिवान में तेज आंधी व बारिश का कहर, तेज हवा ने मचाया तबाही, सैकड़ों पेड़ गिरे, आधा दर्जन से अधिक लोगों की गई जान… कोई पेड़ के नीचे तो कोई दीवार नीचे ही दब गया, देखें VIDEO
बिहार : बिहार के सिवान जिले में सोमवार की शाम अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने जिले में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं और मूसलधार बारिश के कारण अलग- अलग जगहों पर 7 लोगों की जान चली गयी। कुछ लोगों पर पेड़ गिरा तो कुछ दीवार या छत के नीचे दब गए। कई जगहों पर टीन के शेड उड़ गए और दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार की शाम हवा की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, ऐसा लग रहा था जैसे 100 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज हवा चल रही थी। लोग डर के मारे इधर-उधर छिपने लगे। थोड़ी ही देर में बारिश भी शुरू हो गए, जिसने हालात और बिगाड़ दिए। मृतकों में लकड़ी नबीगंज थाना की चंद्रवती देवी है। चंद्रवती देवी के ऊपर आम का पेड़ गिर गया। परिजनों ने बताया कि घटना इंतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं कलपती देवी एक करकटनुमा दीवार के नीचे दब गयीं। दीवार गिरने से उनकी जान चली गयीं। वहीं भगवानपुर थाना के युसुफ अली तेज आंधी से बचने के लिए अपनी कार में बैठ गए थे। अचानक एक बड़ा पेड़ उनकी कार पर गिर पड़ा। कार पूरी तरह चकनाचूर हो गयी और युसुफ की मौके पर ही मौत हो गयी।
वहीं राम कुशवाहा तेज हवा में अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक भारी पेड़ उनके ऊपर गिर गया और उनकी जान चली गयी। बहादुर गांव के बड़हरिया थाना के शाहिद अख्तर मजदूरी का काम कर रहे थे, तभी अचानक छत गिर गयी। वे मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गयी। बसवा गांव के नंदकिशोर सिंह पेड़ के पास खड़े थे, तभी अचानक वह पेड़ गिर गया और उनकी मौके पर मौत हो गयी। विशनपुर गांव के अलीम बेगम बकरी चराने गयी थीं और महुआ के पेड़ के नीचे खड़ी थीं। तभी पेड़ गिर गया और उनकी जान चली गयी। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को राहत देने की बात कही है और पूरे नुकसान का आकलन किया जा रहा है।