BAHARAGODA : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चिंगड़ा पंचायत अंतर्गत कोषाफलिया गांव में सोमवार को बहरागोड़ा के वीर शहीद गणेश हांसदा के पंचम शहादत दिवस मनाया गया। सोमवार को गलवान वीर शहीद गणेश हांसदा स्मारक सेवा समिति के तत्वावधान में कई कार्यक्रम आयोजित की गई। सुबह शहीद गणेश हांसदा के घर में पूजा अर्चना की गई ततपश्चात बांसदा चौक में स्थापित की गई गणेश हांसदा के मूर्ति पर शहीद के पिता सुबदा हांसदा, माता कापरा हांसदा, बड़े भाई दिनेश हांसदा, संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी, बहरागोड़ा कॉलेज के आचार्य डॉक्टर बालकृष्ण बेहरा,डी के सिंह, संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के ग्रामीण अध्यक्ष रशु भुईया,अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चाँद , बीडीओ केशब भारती, सीओ राजा राम मुण्डा,भूतपूर्व सैनिक मोहम्मद जावेद,पूर्णापानी पंचायत के मुखिया पानसरी हांसदा आदि ने शहीद के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ततपश्चात शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर स्मारक पर माला तथा पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। शाम को कोई प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
