हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित ट्रक ने मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे से स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल है। मां-बेटे की एक साथ मौत की खबर से इलाके में मातम पसर गया।
Advertisements
Advertisements

फिलहाल, मृतकों की पहचान, हादसे के कारणों और दुर्घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।
Advertisements

Advertisements

