जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में फ्रेम फैक्ट्री के सौजन्य से मंगलवार को रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, जीएम जे दास , मुकेश मिश्रा , सत्यजीत महनता, अमरीश आनंद ,आईआर अधिकारी अभिषेक नायर, फ़्रेम फैक्ट्री के ब्लड को – आर्डिनेटर अमलेश कुमार, यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर आदि मौजूद थे।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह शिविर में उपस्थित होकर रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किये तथा रक्तदाताओं से दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने का अपील किये। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि स्वेच्छिक रक्तदान के प्रति कंपनी के कर्मचारियों का उत्साह और जुनून काबिले तारीफ है। प्रबंधन का जिस रूप में सहयोग मिलता है वह भी काफी प्रशंसनीय है।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि नये रक्तदाताओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना ज्यादा जरूरी है ताकि रक्तदान का सिलसिला निरंतर जारी रहें। उन्होंने सभी रक्तदाताओं , पारा मेडिकल स्टॉप समेत रक्तदान शिविर को सफल बनाने वाले टीम को शुभकामनाएं दिये।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
