जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में इंजिन डिवीजन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 33 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। साथ ही सर्वाधिक 51 बार रक्तदान करने वाले इंजिन डिवीजन के स्वरूप कुमार रक्षित को उनके परिवारजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से ईआर एवं सीएसआर के जीएम सौमिक रॉय , डिविजनल हेड शुभाशीष घोष , डीजीएम अमित कुमार, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के ऑफिस बेयरर, पारा मेडिकल स्टॉप आदि उपस्थित थे। सबों ने स्वरूप कुमार रक्षित को 51 बार रक्तदान करने के लिए बधाई दिये। श्री रक्षित को ब्लड डोनेशन सेंटर में शॉल , फूलों का गुलदस्ता तथा उपहार आदि भेंट किया गया।
Advertisements
Advertisements

Advertisements

Advertisements

