झारखंड : चतरा में रक्षक बना भक्षक का मामला एक बार फिर सामने आया है। शहर के गन्दौरी मंदिर स्थित पवन होटल के पास शनिवार की शाम सिविल ड्रेस में पुलिस जवान ने एक मजदूर को बेरहमी से पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिविल ड्रेस में मौजूद एक पुलिस जवान ने मामूली कहासुनी के बाद मजदूर को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा। यह पूरी घटना मोबाइल में कैद हो गई। पिटाई करने वाला सदर थाना के पुलिस जवान मनीष कुमार हैं, उसके साथ पुलिस जवान अंकित कुमार हैं। जानकारी के अनुसार दोनों जवान बुलेट से पवन होटल पहुंचे, एक मजदूर बुलेट के पीछे अपनी बाइक लगा दी। जवानों ने बाइक को हटाने की बात कही. इस बीच मजदूर थोड़ा देर किया, इस दौरान जवान ने पुलिसिया रॉब दिखाते हुई पिटाई कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में लाल रंग के शर्ट में जवान मनीष व व्हाइट रंग के शर्ट में अंकित है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
