यूपी : सास-दामाद और ससुर-बहू के भागने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब 60 साल के जीजा के साथ 35 साल की साली फरार हो गई। गांव में जैसे ही इसकी खबर लगी तो चर्चाएं जोरों पर शुरू हो गई। साढ़ू संग बीवी के भागने की खबर जब महिला के पति को लगी तो उसने इनाम रख दिया। पति ने कहा दोनों को जो कोई खोजकर लाएगा उसे 10 हजार का इनाम दिया जाएगा। महिला के पति ने थाने में भी गुमशुदगी दर्ज कराई है। महिला के पति ने बताया कि वह एक हाथ से दिव्यांग है। पहले पति के देहांत के बाद महिला ने उससे विवाह किया था। सैफई थाना के एक गांव निवासी उसका 60 वर्षीय जीजा राजमिस्त्री है। गांव में काम करने के दौरान घर में भी उसका आना-जाना था। उसने एक सप्ताह घर में प्लास्टर भी किया था। उसी दौरान पत्नी से बात-चीत बढ़ा ली थी। मौका देखते ही पत्नी जीजा के साथ चली गई। 24 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराकर उसकी खोजबीन में जुटे हैं। 18 जून को उसने फिर थाना पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर कहा कि सैफई के रहने वाला जीजा जो पहले से शादीशुदा और बच्चों वाला है, वह पत्नी को साथ ले गया है। पत्नी अपने साथ घर में रखे रुपये और सामान भी ले गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
