जमशेदपुर : जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, बेहतर अनुसंधान तथा पुलिसिंग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से एसएसपी ने बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। डीआईजी कोल्हान के अनुमोदन के बाद जिलादेश संख्या 1559/2026 जारी करते हुए 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।


जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर चन्दन कुमार को पुलिस केन्द्र गोलमुरी, राजन कुमार को आजादनगर थाना प्रभारी, मधुसूदन दे एवं अविनाश कुमार को साइबर अपराध थाना, संजय सुमन को सोनारी थाना प्रभारी, प्रशांत कुमार सिंह को गोलमुरी थाना प्रभारी तथा राजेन्द्र मुण्डा को परसुडीह थाना प्रभारी बनाया गया है. इसी क्रम में भूषण कुमार को घाटशिला थाना प्रभारी, शंकर कुमार को पुलिस केन्द्र गोलमुरी, नित्यानंद प्रसाद को साकची यातायात थाना प्रभारी, बिरेन्द्र कुमार को मानगो थाना प्रभारी तथा अजय कुमार को घाटशिला अंचल का अंचल निरीक्षक बनाया गया है।
दारोगा स्तर पर भी व्यापक बदलाव…..
सब इंस्पेक्टर स्तर पर भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। शंकर कुशवाहा और सुनील कुमार भोक्ता को गोलमुरी थाना, अभिषेक कुमार-1 एवं अनुज कुमार सिंह को परसुडीह थाना में पदस्थापित किया गया है. वहीं रवि होनाहागा को बहरागोड़ा थाना प्रभारी, कुमार इन्द्रेश को बरसोल थाना प्रभारी, पवन कुमार-1 को श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी तथा धनंजय पासवान को कमलपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा मुकेश साव को साकची थाना, अमित कुमार चौधरी को कोवाली थाना प्रभारी, करमपाल भगत को मुसाबनी थाना प्रभारी, पंचम तिग्गा को कदमा थाना तथा अमित कुमार-3 को डुमरिया थाना प्रभारी बनाया गया है। अशोक कुमार-2 को पुलिस केन्द्र गोलमुरी में पदस्थापित किया गया है. पुलिस विभाग के इस व्यापक फेरबदल को जिले में अपराध नियंत्रण, थाना स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करने, लंबित मामलों के बेहतर अनुसंधान और कानून-व्यवस्था को लेकर जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को बिना विलंब नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।
