JAMSHEDPUR : जमशेदपुर रेलवे प्रशासन ने “परिचालन कारणों” से टाटानगर होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन जानकारी जरूर ले लें.
Advertisements
Advertisements

- 22503 कन्याकुमारी–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को 26 जुलाई 2025 को अल्लेप्पी के रास्ते चलाया जाएगा. इस दौरान ट्रेन चंगनासेरी और कोट्टायम स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
- 12666 कन्याकुमारी–हावड़ा एक्सप्रेस को 12 और 19 जुलाई 2025 को अल्लेप्पी के रास्ते भेजा जाएगा. इस ट्रेन का भी चंगनासेरी और कोट्टायम पर ठहराव नहीं होगा. यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन को अल्लेप्पी और एर्नाकुलम स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है.
- 18190 एर्नाकुलम–टाटानगर एक्सप्रेस को 8, 9, 15, 17, 19, 21, 24, 26 और 31 जुलाई 2025 को वेल्लोर कैंट, मेलमरुवत्तूर, मन्नारगुडी, कराइकुडी और त्रिची के रास्ते चलाया जाएगा. इस दौरान ट्रेन मदुरै, करूर और डिंडीगुल स्टेशनों पर नहीं रुकेगी. इसके बदले अप्पक्कुडु, मन्नारगुडी, सवगंगा, कराइकुडी और पेराम्बलूर में अतिरिक्त ठहराव मिलेगा.
- 13352 अल्लेप्पी–धनबाद एक्सप्रेस को पेरुंडुरई, कोयंबटूर और इरुगुरु के रास्ते चलाया जाएगा. इस दौरान कोयंबटूर पर ठहराव नहीं होगा, लेकिन पेरुंडुरई स्टेशन पर कोयंबटूर के समय अनुसार ठहराव दिया जाएगा.
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की ताज़ा स्थिति की जानकारी IRCTC वेबसाइट या नजदीकी स्टेशन से जरूर प्राप्त करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके.
