चक्रधरपुर / शैलेश कुमार : बंदगांव- कराईकेला थाना के हुडंगदा गांव में लगातर भारी वर्षा के करण आलोक नायक का घर धवस्त हो गया. जिसकी सूचना मिलने पर समाजसेवी समीर पूर्ति घटना स्थल पहुंचे .और आलोक नायक को अशवासन दिया की उसका हर तरह की मदद की जायेगी .उन्होंने सीओ भीषम कुमार से मांग किया की अभीलंब आलोक नायक को सरकारी मुआवजा दिया जाए .इसके साथ ही इसे आवास भी प्रदान किया जाए. जिससे बेघर हुऎ आलोक नायक अपने घर बनाकर अपने परिवार के साथ रह सके. समीर पूर्ति ने कहा की बंदगांव प्रखंड में लगातर बारिश हो रही है. जिसके कारण गरीब एवं लाचार कई व्यक्तियों का घर गिर गया है।



अभीलंब उन लोगों को चिन्हित कर सरकारी सहायता मिलनी चाहिए. जिससे वह अपना बना कर सामान्य जिंदगी जी सके. इस मौके पर पंकज नायक, सुनील नायक, कमलेष नायक, लक्ष्मण नायक समेत अन्य उपस्थित थे।



