जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम पहुंच कर सहायक नगर आयुक्त मोहम्मद आकिब जावेद को चार सूत्री मांग पत्र सोपा गया। अंसार खान ने बताया वारिस कॉलोनी रोड नंबर 4 और क्रॉस रोड नंबर 4 में पानी सप्लाई पाइप अभी तक नहीं बिछाया गया है। और वारिस कॉलोनी क्षेत्र में 70 स्ट्रीट लाइट खराब पड़ा हुआ, मानगो क्षेत्र में लगभग 60% स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई है बरसात के मौसम में अंधेरा होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी और वारिस कॉलोनी में तैयब मस्जिद से लेकर पल तक लगभग 196 मी रोड बनाने का काम किया जाए। और बारिश होने के कारण कई जगह पर घरों में पानी भर गया था वहां पर उन क्षेत्रों में बलूचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए। 

वारिस कॉलोनी रोड नंबर 3 और 4 में कन्वर्ट टूट गया है उसे बनाने बनाया जाए। जवाहर नगर रोड नंबर 13 नीचे में नाली की सफाई तो की गई है उसका कचरा बाहर जो पड़ा हुआ है वहां से कचरा का उठाव किया जाए। नगर आयुक्त मोहम्मद आकिब जावेद ने आश्वासन दिया है 2 से 3 दिन के अंदर स्ट्रीट लाइट बुलूचिंग पाउडर कचरा उठाने टीमों को भेज कर काम कर दिया जाएगा। पानी सप्लाई पाइप के लिए पीएचडी विभाग को भेज दिया जाएगा। वारिस पिया वेलफेयर कमेटी के सेक्रेटरी मोहम्मद आबिद, कमेटी के नायब सदर एन हक़, तैयबा मस्जिद के सिक्योरिटी इसरार खान, मोहम्मद रफीक, शौकत अंसारी, आदिल खान, आरजू खान मौजूद थे।
