जमशेदपुर : हिंद एकता सामाजिक संस्था के तत्वावधान में उद्योगपति एवं समाजसेवी स्वर्गीय रतन टाटा की द्वितीय पुण्यतिथि को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 88 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उनके निधन के कारण शिविर को पूर्व निर्धारित तिथि 9 अक्टूबर से स्थगित किया गया था।
संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया के नेतृत्व में आयोजित शिविर में जमशेदपुर ब्लड सेंटर और टीम पीएसएफ ने सहयोग किया। इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, महाबीर मुर्मू, अमरीक सिंह, सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, सतविंदर सिंह, शंकर रेड्डी, सावन मुखी, दीपक मिश्रा, राजा भाटिया और टीम पीएसएफ के अरिजीत सरकार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. अंत में अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


