जमशेदपुर : श्री श्री काली पूजा समिति के अंतर्गत नव युवक चेतना मंच की बैठक में आगामी काली पूजा के भव्य आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जय सिंह यादव को पुनः मंच का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, विशु सिंह और निरंजन तिवारी को महामंत्री बनाया गया. नई कार्यकारिणी में गौरव कुमार और अजय बेहरा को उपाध्यक्ष, धीरज कुमार और नीरज मिश्रा को कोषाध्यक्ष तथा सूरज ओझा और पार्थ झा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मंच के संयोजक अप्पू तिवारी ने बताया कि इस वर्ष भी मां काली पूजा का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। आकर्षक पंडाल के साथ मां की प्रतिमा काल्पनिक एवं दार्शनिक स्वरूप में तैयार की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। पंडाल निर्माण की शुरुआत के लिए रविवार सुबह 11 बजे भूमि पूजन किया जाएगा. समिति के मुख्य संरक्षक पूर्व डीएसपी कमल किशोर तथा मुख्य संयोजक शिव शंकर सिंह अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। बैठक के अंत में अप्पू तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी के सामूहिक प्रयास से इस वर्ष काली पूजा का आयोजन भव्य और यादगार बनेगा।
बैठक में मनीष मिश्रा, उमेश प्रसाद, दिलीप केशरी, संतोष तिवारी, पप्पू उपाध्याय, मंटू तिवारी, आनंद मिश्रा, संजीव तिवारी, प्रवीण सिंह, रामेश्वर यादव, भगवान सिंह, हर्ष अग्रवाल, बलबीर मंडल, नागेश राव, बीरेंद्र चौधरी, जेपी सिंह, दीपक सिंह, ऋषभ सिंह, गौरव कुमार, धीरज कुमार, निरंजन तिवारी और नीरज मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


