रांची : बुढ़मू प्रखंड के उसको गांव में 22 अक्टूबर को सार्वजनिक अखाड़ा परिसर में ग्रामसभा आयोजित की गई। इसमें गांव के समीप स्थित छोटे जंगल में पेड़ों की कटाई कर ईंट भट्ठा खोलने की योजना का ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों के अनुसार, जंगल में पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई थी। इस पर ग्रामसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जंगल में पेड़ों की कटाई नहीं होने दी जाएगी और न ही वहां ईंट भट्ठा खोलने का कार्य किया जाएगा. मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), रांची ने भी संज्ञान लिया। DLSA सचिव राकेश रोशन के तत्वावधान में पैरा लीगल वॉलंटियर सुमन देवी, दीपक मुंडा और बंदू उरांव बैठक में उपस्थित रहे। ग्रामसभा में ग्रामीणों ने जंगल और पर्यावरण की रक्षा तथा प्राकृतिक संसाधनों को बचाने का संकल्प लिया।


