नई दिल्ली : पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली स्थित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इस भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. दोनों ने देश के राजनीतिक और सामाजिक परिवेश को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया. मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. श्री मुंडा ने लोकसभा अध्यक्ष के सान्निध्य में मुलाकात को प्रेरणादायक बताया और उनके नेतृत्व की सराहना की।
Advertisements

