जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी में दिनदहाड़े वर्द्धमान ज्वेलर्स में हुई लाखों की डकैती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शहर अपराधियों के कब्ज़े में जा रहा है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस केवल मूकदर्शक बनी हुई है। भीड़-भाड़ वाले इलाके में खुलेआम लूट, वकील और नेता की पिटाई, यह दर्शाता है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि अपराध का ग्राफ सातवें आसमान पर है और सरकार की नाकामी साफ झलक रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अपराध नियंत्रण की ठोस पहल नहीं हुई तो जनता सड़कों पर उतरकर जवाब देगी।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

