जमशेदपुर : भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने जिला उपायुक्त कार्यालय में जाकर घाटशिला मुख्य सड़क एवं बुरूडीह डेम के हाई मास लाइट की मरमती तथा बुरुडीह डेम में शौचालय निर्माण कराने के लिए जमशेदपुर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी जी से मिली एवं ज्ञापन देकर घाटशिला के जन समस्याओं को रूबरू किया ,जिसमें मुख्य रूप से पिछले कई सालों से घाटशिला बाजार के मुख्य पथ गोपालपुर फटाक से स्टेशन तक जाने वाली सड़क बिल्कुल जर्जर स्थिति हो चुका है।


यह सड़क घाटशिला बाजार को जोड़ता है। इस सड़क से सैकड़ो लोगों का रोजाना आना जाना होता है। बरसात के कारण सड़क का बहुत खराब हालत हो चुका है । सड़क में बड़ी-बड़ी गड्ढा होने के कारण जल जमाव हो जाता है । लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।भाजपा नेत्री डॉक्टर सुनीताआ को घाटशिला ऑटो चालक संघ द्वारा भी बातों की जानकारी दिया गया था । उन्हें ऑटो चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान समय में कुछ दिन बाद दुर्गा पूजा दीपावली बड़े-बड़े त्यौहार पहुंचने वाला है। इसमें लोगों को और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा । पूजा के समय श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है जिसमें सड़क में जाम लगने की संभावना बढ़ जाता है। लोगों को लोगों की कठिनाई और ज्यादा बढ़ जाएगी।
पिछले एक साल पहले भाजपा नेत्री डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन ने अपने निजी मद से इस रास्ते का मरम्मत भी करवाई थी, परंतु पक्की सड़क नहीं बन पाया था। जिससे चलते सड़क अभी तक थोड़ा बहुत ठीक-ठाक चलने लायक बना हुआ था ,परंतु तेज बारिश होने के कारण रोड खराब हो चुका है। घाटशिला मुख्य सड़क के अलावे कालचिती डैम जाने वाली सड़क हीरागंज स्कूल के पास क्षतिग्रस्त पुलिया, बुरूडीह डैम में खराब पड़े सभी हाईनेस लाइट को ठीक करने की बात रखी तथा बुरुडीह डेम में शौचालय निर्माण के लिए भी बात रखी।
बुरूडीह डेम चर्चित टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता है। इसमें हर साल हजारों स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के राज्यों से भी लोग घूमने आते हैं । जिसमें शौचालय नहीं होने के कारण महिलाओं को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. भाजपा नेत्री डॉक्टर सुनीता ने निवेदन पूर्वक सभी बातों को रखा एवं उक्त सभी बातों को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आश्वासन दिया इन सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय शाह, पूर्व सैनिक विमल सिंह मुंडा, जयप्रकाश सिंह,विनय बेरा आदि मौजूद रहे।
