Cancer Se Kaise Bache : कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन इसे पूरी तरह रोका जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार साल 2022 में दुनियाभर में करीब 2 करोड़ लोग कैंसर से पीड़ित हुए। रिसर्च यह भी बताती है कि करीब 40% कैंसर मामलों को सिर्फ लाइफस्टाइल बदलकर टाला जा सकता है।
Advertisements

विशेषज्ञों का कहना है कि आपकी रोज़मर्रा की आदतें – जैसे खाना, सोना, चलना-फिरना और तनाव प्रबंधन – कैंसर के खतरे को कम या ज्यादा कर सकती हैं। आइए जानते हैं वे 8 आदतें जो वैज्ञानिकों के मुताबिक कैंसर से बचाव में बेहद मददगार साबित हो सकती हैं।
Cancer Se Kaise Bache : कैंसर से बचने की 8 आदतें…..
- रंग-बिरंगी फल-सब्जियां खाएं – बेरीज, पालक, गाजर और टमाटर जैसे गहरे रंग वाले फल-सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। ये ब्रेस्ट, लंग्स और कोलन कैंसर का खतरा घटाती हैं।
- रात का खाना जल्दी खाएं – देर रात खाना हार्मोन और बॉडी क्लॉक को बिगाड़ देता है, जिससे ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है।
- प्लास्टिक के बर्तन छोड़ें – प्लास्टिक गरम करने पर हानिकारक केमिकल छोड़ता है, जो हार्मोनल कैंसर की वजह बन सकता है। कांच, स्टील या सिरेमिक बर्तन बेहतर विकल्प हैं।
- पूरी नींद लें – अच्छी नींद से मेलाटोनिन संतुलित रहता है, जो DNA को डैमेज से बचाता है। रिसर्च कहती है कि नाइट शिफ्ट वर्कर्स में कैंसर का खतरा ज्यादा होता है।
- लंबे समय तक न बैठें – लगातार बैठना कोलन, फेफड़ों और गर्भाशय कैंसर का रिस्क बढ़ाता है। हर घंटे थोड़ी देर खड़े होकर टहलें।
- धूप और स्ट्रेस से बचें – बिना सुरक्षा धूप में ज्यादा रहना स्किन कैंसर को बढ़ावा देता है। वहीं लगातार तनाव इम्यून सिस्टम कमजोर कर देता है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
- खाने के बाद टहलें – 15 मिनट की हल्की वॉक ब्लड शुगर कंट्रोल करती है और इंफ्लेमेशन घटाती है, जो कई तरह के कैंसर का बड़ा कारण है।
- सक्रिय जीवनशैली अपनाएं – नियमित एक्सरसाइज, संतुलित आहार और पॉजिटिव सोच कैंसर के खिलाफ सबसे मजबूत ढाल है।
