जमशेदपुर : ड्रीमफुल इवेंट्स एवं रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट की ओर से आयोजित “द ट्रेडिंग डांडिया नाइट – डांडिया उत्सव” का भव्य आयोजन 28 सितंबर को बाराद्वारी मैदान में किया जाएगा। इस रंगारंग कार्यक्रम में शहरवासियों को मिलेगा मनोरंजन, संगीत और सरप्राइज गिफ्ट्स का अनोखा संगम। गरबे की ताल पर झुमाने के लिए कोलकाता से प्रसिद्ध DJ Arshi, तथा DJ पवन, जॉय, आकुल और आकाश अपनी प्रस्तुति देंगे।

खास आकर्षण
- सभी प्रतिभागियों को फ्री डांडिया स्टिक और फ्री फोटोग्राफी
- सात्विक भोजन वाले फूड स्टॉल्स
- बेस्ट ड्रेस, बेस्ट कपल, बेस्ट डांसर और बेस्ट ग्रुप को आकर्षक पुरस्कार
- लकी ड्रॉ में मोबाइल फोन और आभूषण जीतने का मौका
प्रवेश नियम
कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास के माध्यम से होगा। पास के लिए संपर्क करें – 8102524820, 8271803646
इस आयोजन के सूत्रधार हैं – आशा सिंह, हर्ष सिंह, मुस्कान गोराई, तृषा सिंह, के निशान, सत्यजीत सिंह, शिवानी ओझा, सौरभ, देव और राकेश. शहर के सबसे बड़े डांडिया आयोजनों में शुमार यह महोत्सव, बाराद्वारी मैदान को 28 सितंबर की रात रोशनी, संगीत और नृत्य से जगमग कर देगा.
