जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़ा व्यावसायिक संगठन सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में टीम केडिया कावँटिया ने सभी पद के लिए जीत दर्ज की है. टीम केडिया कावँटिया ने सभी पदों पर निर्वाचित हो गए। कार्यसमिति सदस्य में निर्वाचित हुए सन्नी संघी ने कहा की व्यापारियों, उद्यमियों समेत हर शुभचिंतक एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा की पिछले दो वर्षों के कार्यकाल ने यह साबित कर दिया है कि चेंबर चुनिंदा लोगों तक सीमित नहीं, बल्कि हर किसी का है।

जीत दर्ज करने के बाद सन्नी संघी ने बताया कि बड़े व्यवसायियों के साथ-साथ छोटे व्यवसायियों को भी संगठन मे जोड़ने का काम किया जाएगा. इसके साथ ही कारोबारियों की सुरक्षा के साथ नए उद्योग को लाने का भी प्रयास किया जाएगा।
