मुरी-सिल्ली : लुपुंग टोला निवासी विशाल साव उर्फ बंटी का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता का नाम किशोर साव बताया गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं आसपास के लोग भी घटना से गमगीन हैं।
Advertisements
Advertisements

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच के साथ पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी
