जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने 23 पुड़िया ब्राउन शुगर को लेकर कार्रवाई की है. पुलिस ने ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है. गिरफ्तार लोगों में सीतारामडेरा के भुइयांडीह ह्यूमपाइप बस्ती निवासी बादशाह भुइयां और उसकी पत्नी रुबी भुइया है. दोनों पति पत्नी मिलकर नशा का कारोबार करते थे.

उनके खिलाफ काफी शिकायत मिलने के बाद गुप्त सूचना के आधार पर उनको घर से गिरफ्तार किया गया. इससे पहले भी वे लोग दो कांड मेंजेल।जा चुके है. छापामारी दल में डीएसपी सीसीआर अनिमेश गुप्ता के अलावा सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

