जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर होटल के पास रविवार को घर के किसी निजी कार्य से निकली 25 वर्षीय युवती खुशी कुमारी को पेट्रोल टैंकर ने कुचल दिया. प्रत्यक्षदर्शी ने बाताया कि युवती ने साकची सागर होटल के गोलचक्कर के पास गाड़ी मोड रही थी. ठीक उसी समय उसी मार्ग पर पेट्रोल टैंकर आई और युवती को कुचलते हुए आगे बढ़ गई. घटना तकरीबन रात साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है. घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद प्रत्यक्षदर्शीयों ने युवती को टीएमएच में भर्ती करवाया जहां रात को लगभग 12 बजे युवती की मौत हो गई।

टीएमएच नहीं दे रहा परिजनों को शव….
बताया जा रहा है कि युवती की मौत के बाद टीएमएच प्रबंधन युवती के शव को परिजनों को नहीं सौंप रही है. प्रबंधन का कहना है कि पहले पूरा बिल जमा करें इसके बाद ही युवती के शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
पेट्रोल टैंकर हुआ जब्त….
बताया जा रहा है कि पेट्रोल टैंकर को गोलमुरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया है, वहीं ड्राइवर व गाड़ी के मालिक की खोजबीन में जुटी हुई है. परिजनों का कहना है कि उन्होंने पेट्रोल टैंकर वाले का पता लगाया है और उससे बात भी हुई है, लेकिन वह टालमटोल कर रहा है।
