उत्तर प्रदेश : संभल जिले में विद्यालय से पढ़ाकर वापस लौट रही शिक्षिका पर स्कूटी सवार युवक ने एसिड फेंक दिया. एसिड अटैक के बाद शिक्षिका झुलसकर मौके पर ही गिर गई. स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर एसिड अटैकर मौके से फरार हो गया. जिसके बाद परिजन शिक्षिका को उपचार के लिए संभल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शिक्षिका के बयान दर्ज किए. वहीं प्राथमिक उपचार देकर शिक्षिका को संभल जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
दरअसल, नखासा थाना इलाके के गांव की निवासी शिक्षिका भावना बीएल पब्लिक स्कूल में पढ़ाकर वापस लौट रही थी. जैसे ही शिक्षिका सिंहपुर साहनी से कुंडे की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहुंची तभी स्कूटी सवार हेलमेट लगाए एक युवक ने शिक्षिका के चेहरे और पेट पर एसिड अटैक कर दिया. एसिड अटैक की घटना के बाद शिक्षिका कुछ समझ पाती, तब तक वह मौके पर ही गिर गई.
