जमशेदपुर : शहर के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट और पत्रकारिता जगत के साथी पार्थो चक्रवर्ती का निधन हो गया। बताया गया कि लीवर संबंधी बीमारी के कारण उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और उनके परिचितों में शोक की लहर है। साथी पत्रकारों ने पार्थो चक्रवर्ती के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अचानक उनके निधन की खबर से सहकर्मी और शुभचिंतक स्तब्ध हैं. पार्थो चक्रवर्ती के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज सुबह 11:30 बजे भुइयांडीह बर्निंग घाट पर किया जाएगा. उनके निधन पर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

