जमशेदपुर : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान भुइयांडीह घाट पर राजनीतिक रंगत देखने को मिला, मूलचंद साहू पर विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार शिवशंकर सिंह के भाई, राजेश सिंह उर्फ बम सिंह के साथ गाली गलौज और धक्का मुक्की करने का आरोप लगा है. इस घटना के बाद राजेश सिंह ने सीतारामडेरा थाना में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें न केवल धमकाया गया बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर जांच कर रही है. इस घटना ने स्थानीय राजनीतिक माहौल में भी हलचल पैदा कर दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
