जमशेदपुर : टेल्को स्थित बारीनगर के पंचायत भवन में उत्तरी घोड़ाबांधा पंचायत भवन में श्रद्धा सुमन के साथ गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पंचायत के प्रतिनिधि एवं बारीनगर बस्तीवासी उपस्थित थे।सभी ने गांधीजी की तस्वीर पर फूल माला पहनाकर एवं अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर अधिवक्ता गुड्डू हैदर ने गांधीजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोहनदास करमचंद्र गांधी एक व्यक्ति नहीं एक विचार का नाम है। ऐसे लोग पृथ्वी पर एक बार जन्म लेते हैं और युगोंतक प्रेरणा के स्रोत बने रहते हैं। उपमुखिया आलमताज़ ने कहा कि सत्य और अहिंसा का संदेश देनेवाले महात्मा गांधी को दुनिया हमेशा याद रखेगी।भारत की आज़ादी दिलाने में गांधजी का महत्वपूर्ण योगदान था।
इसके अलावा पंचायत सचिव जितेंद्र भगत, मुखिया छोटा टुडू,मो शाहजहां दारा ने महात्मा गांधी के बारे में अपना विचार प्रकट किया। इस अवसर पर सर्वश्री मो शरीफ, जुलेखा खातून, रजिया परवीन, फरीदुद्दीन खान उर्फ सन्नी, मो नासिर, नासरीन परवीन, मो तौसीफ, मो आफताब, मो शकूर, मो मुस्तफा, मो मंसूर, मो सामिल, मो कलाम आदि लोग उपस्थित थे।
