जमशेदपुर : मानगो मुंशी मोहल्ला स्थित एक होटल में शनिवार की शाम अचानक सिलेंडर बलास्ट से भीषण आग लग गई. आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए और तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग तथा पुलिस प्रशासन को दी सूचना मिलते ही अग्निशमन की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं।
Advertisements
Advertisements

अग्निशमन विभाग के जवान पानी की बौछार कर रहे हैं. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरा इलाका धुएं से भर गया. वहीं, पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. राहत और बचाव कार्य जारी है।
