BIHAR : बिहार के सीवान जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि कर्ज नहीं चुकाने पर जिले के मैरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली 11 साल की लड़की से 40 वर्षीय व्यक्ति ने शादी कर ली. शादी करने वाले की पहचान महेंद्र पांडे के रूप में हुई है. वह मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला है.
Advertisements

Advertisements
इस मामले में नाबालिग लड़की का कहना है कि मम्मी को महेंद्र पांडे ने कर्ज दिया था, कितना कर्ज दिया था, ये मुझे नहीं मालूम. मम्मी मुझे लेकर यहां आईं औरऔर पांडे जी के पास छोड़कर चली गई. वहीं लड़की की मां का कहना है कि वह पढ़ाने के लिए ले गए थे और शादी कर लिए हैं।
