जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम महिला पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में झारखंड बिहार राज्य प्रभारी सुधा झा के सानिध्य में आज दो विद्यालय में योग, विज्ञान शिविर आयोजित किया गया। प्रथम शिविर मध्य एवं उच्च विद्यालय लक्ष्मी नगर प्रधानाचार्या श्रीमती उमा रानी पांडे, राज्य प्रभारी सुधा झा, जिला प्रभारी गौरी कर, आयुर्वेदाचार्य चिकित्सक मनीष डूड्डीया,मनोज श्रीवास्तव ,शिविर प्रभारी संगीता शर्मा अशोक कुमार शर्मा , पंकज कुमार, मनोज कुमार सिंह, इंदु देवी एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

दूसरा शिविर उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मी नगर प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया सिंह,राज्य प्रभारी सुधा झा, जिला प्रभारी गौरीकर, आयुर्वेदाचार्य चिकित्सक मनीष डुडीया, मनोज श्रीवास्तव, शिविर प्रभारी संगीता शर्मा अशोक शर्मा एवं अनिता शर्मा,राजीव घटवारी,कमलकांत महतो,वंदना कुमारी,ललिता बोदरा,जोबा मुर्मू दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
दोनों ही शिविर में बच्चों की उपस्थिति सराहनीय रही बच्चे योग आयुर्वेद के बारे में जानकर बहुत ही लाभान्वित हुए। डॉक्टर साहब ने दोनों ही विद्यालय में बच्चों को कैसे अपनी पढ़ाई की तैयारी करना और कैसे खान-पान अपनी दिनचर्या में शामिल करना है, सरलता से विस्तार से समझाया।सुधा झा ने बच्चों को योग के महत्व के बारे में बहुत कम शब्दों में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
दोनों ही स्कूल में उपस्थित अतिथिगण का स्वागत अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर किया गया।कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योग परिवार के वरिष्ठ योग शिक्षक और अशोक शर्मा ने किया lअंत में शांति पाठ और भारत माता की जय ,वंदे मातरम ,योग करें रोज करें, करें योग रहे निरोग का नारा जैसे पूरा वातावरण गूंज उठा।
