जमशेदपुर : साकची आमबागान स्थित बीआरसी ऑफिस के प्रथम तल्ले में नया आधार केंद्र खुला. अब यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों का आधार कार्ड बनाया जा रहा है. केंद्र के संचालक फणिदीप ने बताया कि नया आधार कार्ड बनाने के अलावा आधार कार्ड में संशोधन, शुद्धिकरण, स्कूली बच्चों के फिंगर प्रिंट अपटेड आदि का काम हो रहा है. सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड में नाम और स्पेलिंग बिल्कुल मैच होना जरूरी है। इसके अभाव में लोगों को दफ्तरों से लेकर आधार सेंटरों के चक्कर काटना पड़ता था । समय पर काम नहीं होने से कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था। सम्पर्क करने के लिए 9234903272 दिए गए फोन नंबर पर कर सकते हैं.
Advertisements
Advertisements

