केरल : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को केरल दौरे पर थीं, जब उनके साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, पत्तनामथिट्टा जिले के प्रमदम स्टेडियम में बने हेलीपैड पर जैसे ही भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर लैंड हुआ, उसका एक हिस्सा अचानक धंस गया। मानवाधिकार मीडिया राँची। हादसा इतना अप्रत्याशित था कि कुछ पलों के लिए सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और हेलिकॉप्टर को सुरक्षित बाहर निकाला। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षाकर्मी धंसे हुए हेलिकॉप्टर को बाहर निकालने के लिए धक्का लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

आखिरी वक्त में बदला लैंडिंग स्पॉट
सूत्रों के मुताबिक, यह हेलीपैड आकस्मिक रूप से रातों-रात तैयार किया गया था। पहले योजना थी कि राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर निलक्कल (पंबा के पास) उतरेगा, लेकिन खराब मौसम के कारण आखिरी समय में स्टेडियम को चुना गया।
