जमशेदपुर : पश्चिम के विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा विनोबा बस्ती स्थित मुख्य सड़क पर बड़े नाली निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। बरसात के मौसम में गंदा नाली का पानी सड़क एवं आसपास के घरों में प्रवेश कर जाता था, जिससे स्थानीय निवासियों को लंबे समय से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जनता दल (यू) के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, मंडल महामंत्री गंगाधर पांडे सहित दीपक तिवारी, भोला प्रकाश, रविंद्र ठाकुर, विकास, अजय, फिरोज, शंभू झा, रासो, दीनू, मनोज भगत, राम कर्मकार, राजेश, राकेश एवं बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि बस्तीवासियों के आग्रह पर इस गंभीर समस्या को विधायक सरयू राय के समक्ष रखा गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक श्री राय ने तत्काल जुस्को प्रबंधन को पत्र लिखकर बड़े नाली निर्माण कार्य की अनुशंसा की, जिसके उपरांत टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया। बड़े नाली निर्माण कार्य के शुरू होने से स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है। बस्तीवासियों ने इस जनहितकारी पहल के लिए विधायक सरयू राय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
